फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2024: मेरठ सहित कई जिलों में 13 कांवड़ियों की मौत, नाराज कांवड़ यात्रियों ने जमकर किया बवाल

Tue, 30 Jul 2024 05:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा/मेरठ/बदायूं/प्रतापगढ़।

सार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में रविवार रात दो बाइकों की टक्कर में घायल तीन और कांवड़ियों की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रतापगढ़ में भी एक कांवड़िये की हादसे में जान चली गई।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के दूसरे सोमवार को कई जगहों पर हुए  हादसों में 13 कांवड़ियों की मौत हो गई। इसके अलावा कांवड़ खंडित या हादसों में घायल होने से नाराज कांवड़ियों ने जमकर बवाल किया। ब्रज क्षेत्र के अंतर्गत कासगंज में दो कांवड़ियों की हादसे और एक की हार्टअटैक से जान चली गई। 

विज्ञापन


आगरा में वाहन की टक्कर से दो की जान चली गई। मेरठ के दौलताबाद में गर्मी से बुलंदशहर के कांवड़िये की मौत हो गई। सुभारती विश्वविद्यालय के पास एक कांवड़िये की हादसे में जान चली गई। बुढ़ाना में कांवड़ सेवा शिविर में आराम कर रहे किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

वहीं, बदायूं के उझानी क्षेत्र में रविवार रात दो बाइकों की टक्कर में घायल तीन और कांवड़ियों की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रतापगढ़ में भी एक कांवड़िये की हादसे में जान चली गई।  
विज्ञापन


मैनपुरी में टक्कर से तीन कांवड़ियों के घायल होने पर साथियों ने बस पर पथराव कर दिया। आगरा में बाईपास पर बाइक ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई जिसमें एक कावंड़िया के घायल होने पर साथियों ने चालक को पीट दिया। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर अल्लीपुर के सामने कांवड़ खंडित होने का आरोप लगाकर हंगामा कर जाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें