किरावली। गांव अभुआपुरा निवासी विवाहिता और उसकी बहन को ससुराल को लोगों ने पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सास समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता बबीता पत्नी यामेंद्र ने किरावली पुलिस को बताया कि छोटी बहिन लक्ष्मी पुत्री महेंद्र निवासी रामपुर थाना मगोर्रा जिला मथुरा चार दिन से उसके पास ही रह रही थी। आरोप है कि 21 जुलाई को पीड़िता और छोटी बहन कमरे में सफाई कर रही थी। तभी सास विजय देवी आकर गाली गलौज की। विरोध करने पर सास, देवर, देवरानी, ननद आदि ने मिलकर उसे और उसकी बहन की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सास समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।