फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 25 Oct 2014 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली के ग्राम रमपुरा में शुक्रवार की देर सांय शराब पीते समय हुए विवाद में अमर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

अमर सिंह व गांव के ही संतोष व उसका भाई भरत सिंह साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही संतोष ने गोट में लगा तमंचा निकालकर अमर सिंह पर गोली चला दी। अमर की मौके पर ही मौत हो गई। खबर लगते ही काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ पटियाली सुबोध यादव ने बताया कि दोनों भाई शराब के नशे में आपस में झगड़ रहे थे। संतोष के हाथ में तमंचा था, जो छीना झपटी में चल गया। गोली अमर सिंह के जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवारीजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें