फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौता सहारा था मां का

Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (ब्यूरो)। हत्या का शिकार हुए अभिषेक गुप्ता, अपनी मां मीरा देवी का इकलौता सहारा था। मीरा देवी का विवाह कानपुर से हुआ था। लेकिन विवाह के बाद ससुरालवालों से अच्छे संबंध नहीं रहे और मीरादेवी अपने मायके में भी भाई के साथ परिवार के साथ रहने लगी। युवक अभिषेक अपनी मां का इकलौता सहारा था। वह भी हत्या का शिकार हो गया। मां मीरादेवी बेटे की मौत बज्रपात सहन नहीं कर पा रहीं हैं और बार-बार बेटे के लिए चीत्कार कर रहीं थीं।
विज्ञापन


नगर के शिक्षण संस्थान रहे बंद
गंजडुंडवारा (ब्यूरो)। युवक अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद कसबे में पनपे आक्रोश को लेकर स्कूल संचालकों ने स्कूल कालेज बंद रखे। ऐसी स्थिति में पूरा कस्बा ही तरह तरह की आशंकाओं से घिरा रहा। लोग बेहद सतर्क रहे।

युवक के परिवारीजनों को दी सांत्वना
गंजडुंडवारा (ब्यूरो)। युवक अभिषेक की हत्या के मामले से आहत बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के यहां पहुंचे। शोकाकुलों को लोगों ने सांत्वना दी। राजनीतिक पार्टी एवं व्यापार मंडल के नेता भी उन्हें सांत्वना देने पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह, एटा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, ज्ञान तिवारी, श्यामसुंदर गुप्ता, दिनेश गुप्ता, बसपा नेता नीरज मिश्रा, व्यापारी नेता सुभाषचंद्र, आशीष गुप्ता, अश्वनी कुमार, शंभुदयाल वर्मा के साथ अन्य लोगों ने युवक की हत्या की निंदा की और आक्रोश जताते हुए सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें