बिजली विभाग का कारनामा
कासगंज। गांव नोगवां में कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं के बिजली चोरी के मुकदमे जेई ने लिखवा दिए, जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो माह से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इस ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किए गए है। जिन ग्रामीणों के बिजली के कनेक्शन मौजूद हैं उनके खिलाफ भी बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उनके पास विभाग का कोई बकाया भ्ीा नहीं है। बिजली चोरी के मुकदमे वापस लिए जाएं और जेई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान जयराम सिंह, भगवानदास, नेतराम सिंह, प्रेमचंद्र, अमर सिंह, पीतम सिंह, जगदीश प्रसाद, उमेश राज सिंह, राकेश कुमार, नेम सिंह, होडिल सिंह, उदयपाल सिंह, पूरन सिंह, प्रेम सिंह, आशाराम, छोटेलाल, राम स्वरूप, केशव देव, इंद्रजीत सिंंह, जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, हाकिम सिंह, मोहर सिंह, राम निवास, प्रहलाद कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।