फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला सिटी में लगे कूड़े के ढेर

Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मोहल्ला सिटी में कई स्थानों पर मार्ग पर ही भैंसें बांध दी जाती हैं। इसके कारण मार्ग संकरा हो जाता है। लोगों को दिक्कतें होती हैं। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर बीमारियों को आमंत्रण दे रहे हैं। बाशिंदों ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला सिटी सोरों गेट पर भैंसों के सड़कों के किनारे पर बांध लिए जाने से उनके द्वारा की जाने वाली गंदगी सड़कों पर होने से दिक्कतें होती हैं। कूड़े आदि के लिए भी व्यवस्थाएं नहीं हैं। कूड़ादान न होने से लोग मार्ग पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगा देते हैं। इन ढेरों पर जानवर आ कर उन्हें पूरे मार्ग में फैला देते हैं। जिससे गंदगी के चलते मार्गों से निकलना भी मुश्किलों भरा हो जाता है। लोगों ने कूड़ेदान रखवाने और नालियों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। मांग करने वालें में मिहीलाल, सुबोध, राहुल, डा. आरएन गौतम, वंशी, ताराचंद्र, विष्णु, राजू, सुशील, छुट्टन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


कूड़ेदान न होने से कूड़े को जानवर फैला देते हैं, जिससे मार्ग पर कूड़ा फैला रहता है। - दीपक, स्थानीय नागरिक

कूड़े के समय से न उठाने के चलाते के गंदगी मार्ग पर फैली रहती है, जिससे लोगों को दिक्कतें होती हैं। -
सरवन

गंदगी फैली रहने से क्षेत्र में संक्रामकों के फैलने का खतरा बना रहता है, कूड़ादान हो तो गंदगी नहीं फैलेगी।
- मुन्ना, स्थानीय नागरिक

कूड़ेदान रखे जाने की मांग की काफी समय से किया जा रही, लेकिन पर्याप्त कूड़ेदान नहीं रखे गए हैं।
- मुकेश, स्थानीय नागरिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें