फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति के दिए निर्देश

Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बिगड़ रही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर जिलाधिकरी जेपी त्रिवेदी ने नाजरागी व्यक्त की हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति किए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं फुके ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलवाने को कहा है।
विज्ञापन

भीषण गरमी में लोग परेशान हैं। ऐसे में बिजली की आपूर्ति न होने से लोगों को खासी दिक्कतें हो रहीं हैं। बिजली के न आने का समय है और न जाने का। बिजली न होने से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। रोस्टर के मुताबिक बिजली न मिलने की शिकायत जिलाधिकारी से लोगों ने की थी। जिलाधिकारी ने विद्युत समस्याओं, शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण करने निर्देश अधिशाषी अभियंता को दिए हैं। उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफार्मरों को नगरीय क्षेत्र में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में 72 घंटे के अंदर बदलवाया जाए। अब विद्युत आपूर्ति की समीक्षा प्रतिदिन की जाएगी।
अधिशाषी अभियंता पीआर यादव ने बताया कि विद्युत समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय पर 24 घंटे विद्युत कंट्रोल रूम सक्रिय है। जिसका मोबाइल नंबर 9412756329 है। इस पर लोग अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें