फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद प्रसूता की मौत

Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कासगंज। महिला चिकित्सालय में भर्ती कराई गई प्रसूता रेखा के प्रसव के बाद अधिक रक्त स्राव हो जाने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। रेखा ने निजी क्लीनिक में उपचार मिलने से पहले ही दम तोड़ दिया। उनके परिवारीजनों में आक्रोश है।
रेखा (32) पत्नी वीरप्रकाश निवासी अहरौली को प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजन शुक्रवार को सुवह छह बजे बिड़ला अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें भर्ती कर लिया। उन्होंने सुबह 7.52 बजे बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद अधिक रक्त स्राव हो जाने पर चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया। परिवारीजन एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें देखने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिवारीजन दूसरे अस्पताल ले गए। तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस क्लीनिक पर रेखा को भर्ती तो कर लिया गया, लेकिन जब तक उसे उपचार मिल पाता उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ब्लड बैंक होता तो बच जाती जान
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग ने ब्लड बैंक तो स्थापित कर दिया, लेकिन स्टाफ के अभाव में यह काफी समय से बंद है। यदि ब्लड बैंक चालू होता तो महिला को समय से रक्त मिल जाता और उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन



पहले भी हो चुकी हैं मौत
कासगंज। प्रसूताओं की मौत का यह पहला मामला नहीं हैं। महिला चिकित्सालय पर पूर्व में भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों एक महिला को रेफर कर दिया गया था। उनकी एक निजी चिकित्सालय पर उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

सीएमओ का फोन था स्विच ऑफ
कासगंज। प्रसूता की मौत के मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क साधा गया, लेकिन उनका फोन स्विच आफ होने से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें