फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजवीर के रोड शो में उमड़ी भीड़

Sat, 31 May 2014 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एटा से नव निर्वाचित सांसद राजवीर सिंह राजू के प्रथम बार लोकसभा क्षेत्र पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य व जोशीला स्वागत किया। उनके रोड शो में भीड़ उमड़ी। हर कोई उनके स्वागत को बेताब दिखा।
विज्ञापन

राजवीर सिंह के रोड शो में भीड़ खूब जुटी। भाजपाइयों ने जगह-जगह झंडे लगाकर द्वार सजाकर स्वागत की तैयारी की थी। जगह-जगह मिष्ठान का वितरण किया गया। ढोलना में पूर्व विधायक नेतराम सिंह, डा. वीडी राना, प्रवेंद्र राना ने स्वागत किया। वहीं पूर्व विधायक स्वर्गीय गोवर्धन सिंह के पुत्र महेंद्र राना, मनोज राना सहित तमाम अन्य लोगों ने स्वागत किया। कासगंज में गांधी मूर्ति पर रजनीकांत माहेश्वरी, ज्ञान तिवारी, नवल कुलश्रेष्ठ, नीरज शर्मा, राजीव माहेश्वरी, शरद गुप्ता, बबलू ठाकुर, मनोज भूरा, राजवीर भल्ला मौजूद रहे। रोड शो में पालिकाध्यक्ष खुली जीप में थे उनके साथ कुमकुम वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी, निखिल वार्ष्णेय, लकी वार्ष्णेय मौजूद रहे। भाजपा नेता श्यामसुंदर गुप्ता का काफिला भी साथ चल रहा था। पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, जिलाध्यक्ष केपी सिंह, खूब सिंह लोधी, गौरीशंकर शर्मा, फूल सिंह, ज्ञान प्रकाश, नरेश वर्मा, केशव बघेल, मनोज शर्मा, सुमन गुप्ता, अमन राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
इस मौके पर सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझे दो लाख 11 हजार 968 वोटों के विशाल अंतर से जिताकर यह साबित कर दिया है कि यहां की जनता मुझे और बाबूजी (कल्याण सिंह) को आज भी बेइंतहा प्यार करती है। उन्होंने कहा कि मैं इस उपकार का बदला आपकी सेवा करके लौटाने का प्रयत्न करूंगा। क्षेत्रवार विकास कराने के लिए योजना तैयार की जाएगी। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम, बुलंदशहर से सांसद डा. भोला सिंह भी मौजदू रहे। इस मौके पर क्षेत्र में पहुंचने पर भीड़ ने उन्हें फू ल, मालाओं से लाद दिया। साथ ही समर्थकों द्वारा नुक्कड़ों पर जलपान की व्यवस्था की गई थी। सांसद ने मलसई, ढ़ोलना, पिलराम, कासगंज शहर, बोरा नहर, सोरों, कस्बा, नगरिया, प्रहलादपुर, सहबाजपुर, सहावर, गनेशपुर, नाथूपुर, महावर, गंजडुंडवारा, पटियाली, अमांपुर, सिढ़पुरा आदि क्षेत्रों में दौरा कर जनता का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें