फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को मिले पुरानी पेंशन योजना का लाभ

Tue, 04 Feb 2014 02:16 PM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज (ब्यूरो)। शिक्षकों ने गुरुवार को प्रभु पार्क में बैठक कर नई पेंशन व्यवस्था का विरोध किया। इस दौरान पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की बात रखी गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रचार मंत्री दिलीप यादव ने कहा कि विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण अगस्त 2004 से शुरू होकर जनवरी 2005 तक चला था। नियुक्ति विज्ञापन के अनुसार छह माह बाद दी जानी थी, लेकिन सरकार ने दिसंबर 2005 तक निरंतर शिक्षण कार्य कराने के बाद नियुक्ति दी। वहीं नई पेंशन व्यवस्था एक अप्रैल 2005 से लागू कर दी गई। उन्होंने कहा यदि समय से नियुक्ति मिल जाती तो शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ स्वत: ही मिल जाता। मुनेश कुमार ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्णय को शासन स्वीकार करे। उन्होंने कहा कि शिक्षक परिवहन मंत्री के माध्यम से शीघ्र ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में भरतेंद्र कुमार, सुशाील कुमार, मुकेश बाबू, हाकिम सिंह, शीलेंद्र यादव, संतोष वर्मा, राधा कृष्ण वर्मा, अवधेश कुमार, गंगा सिंंह, मानेंद्र प्रकाश, मोहम्मद राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें