फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर का पहिया पेट पर चढ़ा, किसान की मौत

Sun, 10 Nov 2013 05:38 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना ढोलना क्षेत्र के ग्राम छांवनी में किसान रामप्रकाश की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। ट्रैक्टर का पहिया उसके पेट से उतर गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

छावनी निवासी रामप्रकाश (45) शनिवार को सुबह ट्रैक्टर से खेत को समतल करा रहा था। पांकी (खेत को समतल करने का यंत्र) चलवाने के दौरान वह चालक को वह सही दिशा के बारे में बता भी रहा था। तभी चालक और उसका ध्यान बंट गया। वह ट्रैक्टर की चपेट में आया और पहिया उसके पेट से उतर गया। चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर भाग गया। खेत पर काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। रामप्रकाश को जिला अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। दुर्घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि अभी घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें