फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस गोल्ड के अधिष्ठापन समारोह में पदाधिकारियों ने ली शपथ

Thu, 31 Oct 2013 05:38 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लायंस क्लब गोल्ड के अधिष्ठापन समारोह में नई टीम ने सेवा का संकल्प लेते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पांच नए सदस्यों ने लायंस क्लब की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि लायंस क्लब के मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन जितेंद्र सिंह चौहान ने मां लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वज वंदना सतीश गुप्ता ने प्रस्तुत की।
विज्ञापन

अधिष्ठापन अधिकारी उप मंडलाध्यक्ष प्रथम अंबरीश सरीन ने क्लब के अध्यक्ष प्रभात शर्मा, सचिव रवीकांत सक्सेना, कोषाध्यक्ष रजत बिड़ला व अन्य पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. एके मैनी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। सचिव रवीकांत सक्सेना ने पिछले समय में किए गए समाजसेवी कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि चौहान एवं बबिता चौहान ने क्लब के सदस्यों को अध्यक्षीय एवं चार्टर पुरस्कार प्रदान किए। नए सदस्यों में नवीन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, समीर गौड़, सुशील अग्रवाल, मुकु ल मानसिंह ने सदस्यता ग्रहण की। उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय रेनू नंदा ने नए सदस्यों को दीक्षा दी। मुकुल मानसिंह ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के संयोजक दविंदर सिंह चंडौक एवं सुनील गुप्ता रहे। संचालन अखिलेश सराफ ने किया। इस दौरान अनिल अग्रवाल, भगवानदास अग्रवाल, जीतू अग्रवाल, गोपाल मूना, राजीव गुप्ता, विनीत अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, विनोद सक्सेना, सुनील माहेश्वरी, लक्ष्मीकांत चोला, राधाकृष्ण गोयल, अनुपम बिड़ला, मनोज पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें