फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से युवक-युवती की मौत

Wed, 30 Oct 2013 05:38 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में डेंगू से पीड़ित एक युवक और युवती की मौत हो गई। पांच अन्य लोगों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी का आगरा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बड्डू नगर निवासी शिवलिस (18) पुत्री भूरे को बुखार होने पर परीक्षण कराया तो डेंगू के लक्षण सामने आए। परिवारीजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। वहां डाक्टरों ने उपचार से इंकार कर दिया तो परिवार वालों ने उसे आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार कोे देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर ग्राम बहेड़िया में 35 वर्षीय हरेंद्र को बुखार आने पर परिवारीजन उसे कासगंज के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे थे। उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हरेंद्र की जांच में भी डेंगू के लक्षण सामने आए थे। बड्डू नगर क्षेत्र में नईम पुत्र फहीम, लल्ला पुत्र सल्लू, असलम पुत्र आसिफ, इमरान पुत्र छोटे, अर्शी पुत्र मुइनुद्दीन की रिपोर्ट में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इनका उपचार भी आगरा में चल रहा है। जनपद में अब तक छह लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें