पटियाली। बाढ़ एवं कटान के चलते खेतों की सीमाओं को लेकर कादरगंज पुख्ता और कादरगंज खाम के किसानों के मध्य पिछले काफी दिनो से चल रहा विवाद तहसील प्रशासन की नाप तौल के बाद सुलझ गया।
ग्राम कादरगंज खाम एवं पुख्ता के किसानों ने एसडीएम प्रेमनाथ को ज्ञापन सौंपकर मांग की थी कि कटान केे चलते हम किसानों के खेतों की सीमाऐं नष्ट हो गई हैं। इससे आये दिन झगड़ा फसाद होते हैं। एसडीएम ने कानूनगो अनारसिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, ओमप्रकाश व अजय कुमार की टीम गठित कर खेतों की सीमांकन करने के लिए निर्देश पारित किए। राजस्व टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर सीमांकन के लिए खेतों की नापतौल कर किसानों को उनके खेतों की सीमाएं बतायी। इससे किसान भी संतुष्ट हो गये। इस मौके पर असलम खान, मुसीर अहमद, रूपराम, सकील अहमद, महेश कुमार, सुनहरी लाल, सगीर खान, नन्हें खान, रोशनलाल, नेतराम, ओमकार, धर्मपाल, गजराज सिंह आदि थे।