फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अपहृत मुक्त कराया

Fri, 23 Aug 2013 05:34 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र से अपहरण कर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने बदमाशों के चंगुल से मुक्त करा लिया। बदमाश मौके से फरार हो गए। आरोपी अपहृत के पास से बाइक, नगदी आदि लूट ले गए। अपहृत की पत्नी ने कोतवाली में नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वीरेंद्र निवासी सत्तार बैंड गली को तीन अगस्त को गली का ही मनोज बुलाने आया। मनोज उसे अपने पैतृक गांव नगला ढक ले गया और दो दिन तक बंधक बना कर रखा। इसके बाद अपने दो साथी हरिओम और रूपकिशोर के साथ उसे वहां से भी निकाल कर ले गया। आरोपियों ने उसके पास मौजूद बाइक, गले की चेन और 4300 रुपये की नगदी लूट ली। आरोपी उसे मार डालने के लिए सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में ले गए। वहां आरोपी उसे जबरदस्ती आगे बढ़ने के लिए मारपीट कर रहे थे। सिढ़पुरा के ग्रामीणों अनहोनी की आशंका पर एकत्रित होकर आरोपियों की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी वीरेंद्र को छोड़कर फरार हो गए। वीरेंद्र को ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वीरेंद्र की पत्नी प्रेमलता की तहरीर पर आरोपी मनोज, हरिओम और रूपकिशोर के खिलाफ मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें