फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक मेसेज से ही बुक हो जाएगी गैस

Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गैस की बुकिंग के लिए अब आपको लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। गैस कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं को लाइन लगाने के झंझट से मुक्ति दे दी है। उपभोक्ता मेसेज के माध्यम से ही घर बैठे अपनी बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के लिए गैस की बुकिंग कराना किसी समस्या से कम नहीं रहता। इस समस्या का हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी और इंडेन गैस एजेंसी ने निदान कर दिया है। उपभोक्ताओं को घर पर बैठकर ही अपनी बुकिंग कराने की सुविधा दे दी है। कंपनी को मेसेज करते ही गैस बुक हो जाएगी। साथ ही बिना भागदौड़ के सिलेंडर भी मिल सकेगा। इंडेन गैस कंपनी के संचालक मनीष अग्रवाल तथा कासगंज गैस कंपनी के संचालक सुधीर माहेश्वरी ने बताया कि उपभोक्ताओं को राहत देन के लिए यह सुविधा लागू कर दी गई है। उपभोक्ता इस सुविधा के माध्यम से अपनी गैस बुक करा सकते हैँ।

क्या करना होगा उपभोक्ता को
कासगंज। उपभोक्ता को गैस की बुकिंग करने के लिए सबसे पहले अपनी गैस कंपनी का नंबर मिलाना होगा। यह नंबर कंपनी के कंप्यूटर से जुड़ा हुआ है। नंबर मिलने पर कंपनी की ओर से बताई गई सूचना को सुनना होगा। इसके बाद अपनी एजेंसी का पीएनटी नंबर मिलाना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को अपना नंबर दबाना होगा। यदि उपभोक्ता क्रमांक सही है तो दो बार एक नंबर का बटन दबाना पडे़गा। इसके बाद स्वत: ही बुकिंग हो जाएगी। बुकिंग होते ही इसकी सूचना उपभोक्ता के मोबाइल पर मेसेज के माध्यम से पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें