फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने बाढ़ और कटान के हालात का हवाई जायजा लिया

Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/गंजडुंडवारा। प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बाढ़ और कटान के हालात का जायजा लिया। उन्होंने कछला गंगा घाट से कादरगंज गंगा तक बाढ़ एवं कटान की स्थिति का हेलीकॉप्टर से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यादव ने हवाई निरीक्षण के बाद जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों को बाढ़ एवं कटान के संबंध में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत कार्यों में धन का कोई टोटा नहीं रहेगा। बाढ़ एवं कटान नियंत्रण के लिए स्थायी समाधान किया जाएगा। कादरगंज क्षेत्र में गंगा का पानी कम होने के बाद सिल्ट सफाई का कार्य कराकर एक बड़ी ड्रेन बनवा दी जाएगी। इससे भविष्य में पानी का फैलाव नहीं होगा और आबादी की ओर चल रहे पानी के रुख में परिवर्तन हो जाएगा। स्थायी समाधान से ही समस्या का हल हो सकता है।
उन्होंने सिंचाई विभाग से बाढ़ रोधी कार्यों की शिकायतों की जांच कराने के निर्देश भी दिए। कहा कि बाढ़ रोधी कार्यों में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने बाढ़, बारिश, कटान से प्रभावित हुई सड़कें एवं जिले की अन्य सभी 69 सड़कों के लिए शीघ्र धन आवंटित करने का भरोसा दिया। उन्होंने सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवसृजित जिला कासगंज के अस्तित्व का कोई संकट नहीं रहेगा। यह जिला पूर्ण रूप से स्थापित होगा। जिले के विकास कार्यों के लिए शीघ्र बजट स्वीकृत कराया जाएगा। उन्होंने डीएम मासूम अली सरवर को निर्देशित किया कि वे सभी तहसीलों में पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित कराएं। उन्होंने लेखपाल, कानूनगो एवं तहसील स्तरीय अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव, विधायक पटियाली जीनत खान, फैक्सपेड की डायरेक्टर फे री खान, विधायक एटा आशु यादव, जिलाध्यक्ष विक्रम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें