फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बारिश की भेंट न चढ़ जाए सड़कों का निर्माण

Sun, 16 Jun 2013 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एक अरसे से जर्जर हाल सड़कों का दंश झेल रहे लोगों को जब सड़क निर्माण होने से निजात मिलने की बारी आई है। तो इन सड़कों के निर्माण पर बारिश के पलीता लगाने की आशंका पैदा होने लगी है। मानसून प्राय: आ चुका है और सक्रिय मानसून दस दिन के अंदर आ जाएगा। ऐसी स्थिति में सड़कों के निर्माण का कार्य कै से पूरा हो पाएगा। इस पर यह सवाल खड़ा हुआ है।
विज्ञापन

नगर की सड़कों का निर्माण कराने के लिए नगर पालिका परिषद का उदासीन रवैया निविदाएं आमंत्रित करने के समय से ही बना रहा। सड़कों के टेंडर करीब डेढ़ माह पूर्व खोले गए, लेकिन निर्धारित रेट से मानकों के विपरीत टेंडर आ जाने के कारण प्रक्रिया उलझ गई। सड़कों के निर्माण ऐेसे हालत में लटके रहे। निर्माणदायी ठेकेदारों ने अब निर्माण कार्य को शुरू करने में निर्माण कार्य करने में विलंब किया जा रहा है। नगर के जौरा भौरा गली में एक माह पहले से सड़क का निर्माण शुरू हुआ है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। प्रभुपार्क रोड पर सात दिन पहले से सीसी निर्माण के लिए बजरफुट डाल दिया है, लेकिन निर्माण की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। जबकि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण तमाम बजरफुट बहकर नालियों में भी पहुंच गई। हुल्का रोड का निर्माण कार्य जारी है, जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है। रेलवे रोड पर हॉटमिक्स निर्माण कार्य एक दिन पहले से ही शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की गई। सरस्वती शिशु मंदिर वाली गली में तो आज ही सड़क निर्माण शुरू किया गया है। अन्य स्थानों पर भी सड़कों और गलियों में निर्माण कार्य चल रहे है। सक्रिय मानसून यदि समय पर आ गया तो यह निर्माण कार्य कैसे अपनी गुणवत्ता बना पाएंगे और कैसे पूरे होंगे कुछ कहा नहीं जा सकता?

‘शीघ्रता से पूरा कराया जा रहा है कार्य’
कासगंज (ब्यूरो)। नगर पालिका अध्यक्ष रूपकिशोर कुशवाह का कहना है कि नगर में चल रहे कई जगह सड़क निर्माण कार्य पूरे हो चुके है और कई निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे है। उनकी यह खुद प्राथमिकता है कि बारिश से पहले सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएें। जिससे लोगों को जल्द ही जर्जर हाल सड़कों से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें