कासगंज। यूपीए सरकार की जन विरोधी नीति एवं प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में प्रस्तावित 31 मई के जेल भरो आंदोेेेलन की सफलता को लेकर भाजपाई सक्रिय हो गए हैै। भाजपाइयों ने कम्यूनिटी हाल में बैठक का आयोजन कर आंदोलन की रणनीति तैयार की और पांच हजार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का लक्ष्य रखा।
जिला अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के आह्वान पर 31 मई को भाजपाई गिरफ्तारी देंगे। जनपद से पांच हजार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से प्रभु पार्क से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद गिरफ्तारी देंगे। भाजपा नेता रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि यूपीए सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भ्रष्टाचार एवं महंगाई सरकार की पहचान बन चुके हैं। बैठक में आगरा स्नातक क्षेत्र से डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता को प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया और उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह, पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह राना, नीरज शर्मा, नरेंद्र परमार, राजवीर सिंह लोधी, अनिल राजपूत, मनोज शर्मा, ब्रजेेश वर्मा, योगेंद्र चौहान, राधा गोला, राम प्रकाश जैन, डा. खूब सिंह लोधी, सुरेश माहेश्वरी सभासद, फूल सिंह वर्मा, शरद गुप्ता, वीनू भंडसारी, सुखपाल सियं चौहान, प्यारे लाल वर्मा, वालिस्टर यादव, डा. मुन्ना लाल जाटव, संजय पुंडीर सहित मौजूद रहे।