कासगज। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना मिशन चौराहा के निकट की है। युवक ज्ञान सिंह निवासी बरेली मोबाइल नेटवर्क कंपनी में कार्य करता था। वह कासगंज में गोपी सिंह के मकान में किराए पर रह रहा था। गुरुवार को कंपनी के लोगों ने उसे कई बार फोन किया लेकिन जब उसने रिसीव नहीं किया तो कंपनी के लोग उसके घर पहुंच गए। लोगों ने जंगले में से युवक को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी पुलिस व उसके परिवारीजनों को दी गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि युवक ने आत्महत्या किन परिस्थितियों में की।