फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में नकल कराने का लिया ठेका

Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब विवि की परीक्षाओं में नकल का ठेका लिया जा रहा है। परीक्षार्थियों को नकल कराने का आश्वासन देकर उनसे तीन से चार हजार रुपये तक ऐंठ लिए गए। नकल का ठेका लेने के बाद परीक्षार्थियों को नकल कराने के लिए लोग कालेजों में परीक्षार्थियों तक नकल पहुंचाने की जुगत में रहते हैं।
विज्ञापन

विवि परीक्षाओं को कराने के लिए जहां कालेजों का प्रशासन हर उपाय करने में जुटा हैं, वहीं नकल माफिया भी परीक्षार्थी तक नकल पहुंचाने की जुगत में लगे हैं। केए महाविद्यालय के आसपास ऐसे लोगों को जमावाड़ा रहता है, जो मौका मिलते ही कालेज में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए नकल पहुंचाने का प्रयास करता है। हालांकि कालेज प्रशासन की ओर अध्यापकों को लगाया गया है और पुलिस की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई हैं। केए कालेज के प्रधानाचार्य ने ऐसे लोगों की शिकायत सीओ से की है। सीओ एके सिंह ने कहा कि कालेजों में नकल कराने एवं माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि कालेज में परीक्षार्थी ही विद्यालय में प्रवेश करेंगे अन्य किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। किसी भी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर 200 मीटर के दायरे में परीक्षार्थी के अतिरिक्त अन्य व्यक्ति नहीं रहेगा। यदि कोई पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कालेज प्रशासन के साथ मिलकर कुछ लोगों को पहिचान की गई है, पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें