फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का गला हुआ सोना-चांदी बरामद

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों को गलाकर सबूत नष्ट करने का प्रयास करते दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 128 ग्राम मिक्स सोना-चांदी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

सीओ एके सिंह ने कोतवाली पुलिस के साथ छोटी सब्जी मंडी में आभूषणों को गलाने का कार्य करने वाले न्यारिया अन्ना के यहां छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 128 ग्राम गला हुआ मिक्स सोना-चांदी बरामद किया। यहां से न्यारिया अन्ना और मोहल्ला मोहन निवासी रमजानी को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि रमजानी आभूषणों को गलवाने के लिए अन्ना के यहां लेकर आया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रमजानी चोरी के आभूषणों को गलवाने के लिए अन्ना के यहां पहुंचा था। वह शातिर अपराधी है। वह पहले भी चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें