फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेनदेन को लेकर की एमडी की हत्या

Sat, 08 Dec 2012 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र में बायोप्लांट प्राइवेट लिमिटेड के एमडी की हत्या पैसों के लेनदेन को लेकर की गई और उनके शव का भी दाह संस्कार कर दिया गया। उनकी पत्नी ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

श्रीमती अंशू पत्नी धीरेंद्र निवासी मेमढ़ी ने न्यायालय में वाद दायर किया कि उनके पति धीरेंद्र बायोप्लांट प्राइवेट लिमिटेट अलीगढ़ के एमडी थे। जिनका वहां के डयरेक्टरों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते डायरेक्टर रवींद्र व अन्य उनसे रंजिश मानते थे। दो अगस्त को रवींद्र निवासी खेड़िया बहादुरगढ़ी जनपद अलीगढ, पुरुषोत्तम एवं अजय निवासी मेमढ़ी धीरेंद्र को अपने साथ कार में बैठाकर ले गए। जहां उन्होंने बरखुर्दारपुर पर नहर के समीप गाड़ी का एक्सीडेंट करा दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनका दाह संस्कार भी कर दिया गया। उन्होंने पुलिस में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने न्यायालय में वाद दायर किया। न्यायालय के आदेश पर ढोलना थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ढोलना थाना एसओ सहसवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।

पारिवारिक विवाद का मामला है-सीओ
कासगंज। कासगंज के सीओ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि यह पारिवारिक विवाद का मामला है। धीरेंद्र की मौत दुर्घटना में हुई थी। उनका पोस्टमार्टम भी हुआ था। कंपनी के चार पार्टनर परिवार के लोग ही थे, जो आरोपी हैं। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें