पटियाली। तहसील पटियाली में मुंसिफ कोर्ट स्थापना हेतु एडीएम के आदेशानुसार अधिग्रहण किए गए कार्यालय के भवन उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी पटियाली संजीव कुमार ने आपत्ति जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी से पुनर्विचार कर निरस्त करने की मांग है। उन्होंने कहा कि इससे कृषि कार्यक्रमों के प्रभावित होेंगे।
उपसंभागीय अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया है। कार्यालय की इमारत में कुल सात कक्ष है। इनमें एक सभा कक्ष के लिए, एक कार्यालय अध्यक्ष के लिए एक बड़ा व एक छोटा मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के लिए, एक कक्ष अन्य स्टाफ के लिए तथा एक कक्ष में चकबंदी अधिकारी भी बैठते है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कार्यालय के स्टाफ में 14 क्षेत्रीय कर्मचारी चार आफिस स्टाफ तथा मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के लिये तीन संविदा कर्मियों की तैनाती है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक बुधवार को सभाकक्ष में साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया जाता है। इसमें क्षेत्रीय किसानों की खेती से संबंधित समस्याओं के समाधान पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाती है। समय-समय पर अन्य गोष्ठियां भी होती है। तहसील स्तर पर विभाग के पास कोई बड़ा गोदाम न होने के कारण आवश्यकतानुसार बीजों का रखरखाव भी कार्यालय स्तर पर होता है। उन्होंने कहा कि उपसंभागीय कृषि प्रसार कार्यालय की इमारत को मुंसिफ कोर्ट या अन्य संस्था अथवा विभाग को सौंपा गया तो किसानों के लिए संचालित योजनाएं व कार्य प्रभावित होंगे। एडीएम दिए भवन अधिग्रहण के आदेश को निरस्त करने की भी मांग की गई है। उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने जनपद न्यायाधीश कासगंज, उपजिलाधिकारी पटियाली, उप कृषि निदेशक कासगंज, संयुक्त कृषि निदेशक अलीगढ़, कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश कृषि भवन लखनऊ व प्रमुख सचिव कृषि उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को इसकी जानकारी दी है।