कासगंज। नगर के बाजारों में दिवाली के बाद की सुस्ती टूट गई हैं। बाजारों में फिर से भीड़ का आलम बन गया है। अब लोग सहालग को लेकर खरीददारी कर रही है। शनिवार को जबरदस्त भीड़ के चलते बार-बार जाम के हालात बने। लोगों को जाम के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
देवोत्थान एकादशी (24 नवंबर) से देवों के जागने के साथ ही शादी विवाह का सिलसिला शुरू हो जाएगा। देवोत्थान एकादशी के दिन ही बड़ी संख्या में शादी के कार्यक्रम आयोजित होने हैं। इसके बाद लगातार सहालग की स्थिति बनी हुई है। शादी-विवाह वाले परिवारों के लोग बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं। बर्तन सर्राफा और कपड़ा कारोबारियों की दुकानों पर काफी भीड़ है। भीड़ का सिलसिला लगातार बना रहने के लिए बाजारों में जाम के हालात नजर आ रहे हैं। त्यौहार के पर्व पर बाजारों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के द्वारा यातायात की व्यवस्था लागू की गई थी। त्यौहार के समाप्त होने के साथ ही यातायात की व्यवस्था अब पुराने ढर्रे पर आ गई है, जिससे अब बाजारों में जाम के हालात बन रहे हैं।