फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या में लापरवाही पर एसओ निलंबित

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/अमांपुर। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा में किशोरी की हत्या मामले को दबाने और लापरवाही बरतने पर एसपी ने थानाध्यक्ष रिपूदमन सिंह को निलंबित कर दिया है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या करने की भी पुष्टि हो गई है। हत्यारोपियों पर एक माह पूर्व दुराचार करने का भी आरोप है। हालांकि अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी है।
विज्ञापन

इस लापरवाही को देखते हुए एसपी महेशकुमार मिश्रा ने अमांपुर के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल अपर पुलिस अधीक्षक एसएन शर्मा के द्वारा की जा रही है।
अमांपुर के गांव शेखपुरा में 15 वर्षीय विशन देवी पुत्री मलखान सिंह का शुक्रवार को घर के समीप संदिग्ध अवस्था में शव मिला था। किशोरी के परिवारीजन इसे हत्या का मामला बता रहे थे, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही थी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करने पर सहमत नहीं थी। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो गई। युवती के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। परिवारीजनों का कहना है कि एक माह पूर्व 15 अक्तूबर को इन्हीं आरोपियों ने दुराचार भी किया था। आरोपियों ने किशोरी की हत्या की है। एसपी महेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले की जांच में अमांपुर के थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें