फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद देवेंद्र हाथ का साथ छोड़ साइकिल पर सवार

Sun, 04 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद से अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव की फिर से घर वापसी हो जाएगी। शनिवार को इन अटकलों पर विराम लग गया। पूर्व सांसद लखनऊ में मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद इन दिनों कांग्रेस में थे। पिछले विधान सभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था और कांग्रेस की टिकट पर पटियाली विधान सभा क्षेत्र से अपनी बेटी बसु यादव को चुनाव मैदान में उतारा था। विधान सभा चुनाव में बसु को सफलता नहीं मिल सकी। पूर्व सांसद देवेंद्र की समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से काफी नजदीकी रही थी, लेकिन पार्टी के बीच रस्साकसी के चलते उन्होंने अपने आपको पार्टी से अलग कर लिया था, लेकिन पार्टी के मुखिया से उनकी नजदीक रिश्ते बने रहे। जिसका लाभ पूर्व सांसद को मिला। उनकी शनिवार को घर वापसी हो गई। पूर्व सांसद देवेंद्र ने लखनऊ से अमर उजाला को दूरभाष पर बताया कि उन्हाेंने समाजवादी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। वे पार्टी के लिए पूरी तन्मयता के साथ कार्य करेंगे। पूर्व सांसद के आवास उर्मिला पैलेस पर लगे कांग्रेसी झंडों को उतारकर समाजवादी पार्टी के झंडे भी लहराने लगे हैं।
पूर्व सांसद एटा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद रह चुके हैं। इसके बाद पिछला लोकसभा चुनाव उन्होंने बसपा से लड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के मुकाबले वे चुनाव हार गए। अब इस बार फिर उनके समाजवादी पार्टी से संसदीय चुनाव लड़े जाने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें