फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फिलीपींस में परचम लहराएंगे युवराज और सृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक 3x3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की तैयारी के उद्देश्य से आयोजित होने वाले एनसीसी प्रेप-2 शिविर के लिए उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ियों और दो कोच का चयन किया गया है। कानपुर के युवराज चौरसिया और सृष्टि सिंह का चयन किया गया है। कोच के रूप में सत्येंद्र सिंह यादव और कल्पना सिंह को जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन


फिलीपींस में पांच से नौ दिसंबर तक होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले 15 से 24 नवंबर तक गुजरात के गांधीनगर स्थित पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (पीडीईयू) में तैयारी शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय चयन ट्रायल 13 से 15 सितंबर तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित सीडीएस में आयोजित किया गया था। इसमें देश भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद उत्तर प्रदेश के चारों प्रतिनिधियों ने शिविर के लिए जगह बनाई।

सभी चयनित खिलाड़ियों और कोचों को 15 नवंबर को गांधीनगर में रिपोर्ट करना है। इस उपलब्धि पर छावनी परिषद कानपुर के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, प्रशासनिक अधिकारी वंदना सिन्हा, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, प्रिंसिपल डॉ. शिखा अग्रवाल, सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें