फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मकता की ओर बढ़ने का संदेश देती दिवाली : पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने दीपावली पर समाज के सभी वर्गों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, समृद्ध परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन


यह त्योहार निराशा से आशा और नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने का संदेश देता है। इसका वास्तविक अर्थ अपने भीतर ज्ञान, विवेक, करुणा और मानवता का दीप जलाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री या रोजगार पाना नहीं, बल्कि संवेदनशील, जिम्मेदार और चरित्रवान नागरिक बनना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें