चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
मामले में चार लोग गिरफ्तार हो गए हैं। सभी संगठनों ने जिला भाजपा कार्यालय पर आकर भी ज्ञापन दिया है। अन्य जिलों में भी इस घटना के विरोध में प्रदर्शन चल रहे हैं। ज्ञापन और सोशल मीडिया में लगातार पार्टी की छवि के बारे में लिखा जा रहा है। पार्टी हित में नगर पंचायत अध्यक्ष पवन अनुरागी के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई करने की प्रबल संस्तुति करता हूं।