फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्यमंत्री आवास के पास खुद को आग लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 01 May 2023 04:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास के पास खुद को आग लगाने वाले युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। उन्नाव जिले में एसपी को फोन करके सफीपुर विधायक को जुलाई तक गोली मारने की धमकी देने वाले माखी थाना के रनागढ़ी गांव निवासी आनंद उर्फ रामसेवक मिश्रा ने एसपी के सीयूजी नंबर पर फोन करके सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर को गोली मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


पुलिस एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। 26 अप्रैल को दोपहर में उसने मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। पचास फीसदी झुलसे युवक को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि आनंद मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें