फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: दहेज में कार न मिलने पर शादी से किया इनकार, आज आनी थी बरात, वर पक्ष के सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 May 2023 01:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कन्नौज जिले में दहेज में कार न मिलने पर लड़का पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित ने जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। सीओ के आदेश पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कानपुर देहात जनपद के रसूलाबाद निवासी युवक ने बताया कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के खेमपुरवा गांव में रिश्तेदारी है।

विज्ञापन


वहां बहन का आना-जाना बना रहता था। इसी दौरान बहन का गांव निवासी शिवम यादव से प्रेम-प्रंसग हो गया। जब जानकारी हुई तो शिवम के परिजनों से बात करके दहेज में सात लाख रुपए समेत अन्य खर्च के साथ शादी तय कर दी। पिछले साल जून माह में गोद भराई की रस्म व जुलाई माह में वरीक्षा का कार्यक्रम कर दहेज में तय धनराशि को दे दिया गया।

उसी के तहत दो मई 2023 को शादी की तारीख तय की गई। इसी बीच 25 अप्रैल 2023 को लड़का पक्ष दहेज में कार की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर बरात लाने से मना कर दिया। पीड़ित जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। रविवार को पीड़ित पक्ष ने सीओ को तहरीर दी। सीओ शिव प्रताप सिंह के आदेश पर पुलिस ने खेमपुरवा गांव निवासी शिवम यादव, रामबाबू, नीलम यादव, रूबी यादव, कुंती देवी, प्रिया यादव व इंद्र पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें