फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: एसपी कार्यालय में खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत, लखनऊ KGMU में चल रहा था इलाज, परिजनों में आक्रोश

Fri, 29 Dec 2023 02:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: जमीन के विवाद से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में खुद पर कैरोसिन डाल कर आग लगा ली थी, जिसकी लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। श्रीचंद्र के शव को लखनऊ में पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव लाया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में एसपी कार्यालय परिसर में खुद को आग लगाने वाले युवक की लखनऊ किंज जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान गुरुवार देर रात मौत हो गई। घटना से परिजनों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुरवा कोतवाली के भूलेमऊ गांव निवासी रामस्वरूप पासवान और मुमताज के बीच करीब बीस साल से दो बिसवा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन

मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। 18 अक्तूबर 2023 को दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थी। इसमें रामस्वरूप के बेटे श्रीचंद्र (32) की तहरीर पर मुमताज, उसके बेटे मुनीर, सरीफ, पौत्र अनीस, पौत्री साबिरा और मुमताज की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वहीं, इस घटना के सातवें दिन 24 अक्तूबर को दूसरे पक्ष से साबिरा की तहरीर पर पुलिस ने श्रीचंद्र पासवान व उसके भाई मूलचंद्र सहित चार लोगों पर मारपीट करने की रिपोर्ट की थी।

Trending Videos

मिट्टी का तेल डालकर पहुंचा था एसपी कार्यालय
मुकदमे की विवेचना पुरवा, सीओ कर रहे थे। श्रीचंद्र ने पुरवा सीओ पर तीन लाख रुपये लेकर मुकदमे में नामजद अनीस, मुमताज और उसकी पत्नी का नाम निकाल देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल के आईजी, डीआईजी, एसपी से शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत श्रीचंद्र  27 दिसंबर को दोपहर दो बजे अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर एसपी कार्यालय पहुंचा था।

80 फीसदी झुलसा होने से लखनऊ रेफर किया था
इसी परिसर में स्थित एएसपी कार्यालय के बाहर खुद को आग लगा ली थी। पुलिस कर्मियों ने कंबल डालकर जैसे-तैसे आग बुझाई थी और जीप से जिला अस्पताल पहुंचाया। 80 फीसदी झुलसा होने से श्रीचंद्र को लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों में गांव में पुलिस बल तैनात
श्रीचंद्र की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एएसपी अखिलेश सिंह गांव पहुंच रहे हैं। श्रीचंद्र के शव को लखनऊ में पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव लाया जाएगा। मृतक के शव का अंतिम संस्कार होने तक पुरवा सीओ के बजाए हसनगंज सीओ संतोष सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें