राष्ट्र को विकसित बनाने में युवा करें भागीदारी : सरिता
नेहरु युवा केंद्र ने चलाया स्वच्छता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। नेहरू युवा केंद्र ने स्वच्छता अभियान के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया। पक्का तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि स्वच्छता के प्रति सभी लोगों को स्वयं जागरुक होना होगा तभी हम स्वच्छता अभियान को अपने लक्ष्य तक पहुंचा सकेंगे। जिला युवा अधिकारी सोनिका चन्द्रा ने बताया कि स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का समापन पक्का तालाब पर किया गया। जिसके तहत लोगो को अपने आस पास साफ सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम मे लेखाकार श्रवण कुमार बाथम, डा हरीशंकर पटेल, राजेश कुमार वर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षिक नत्थी लाल कुशवाहा, सफाई नायक नरेश , रजनीश राठौर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला संरक्षक संतोष पटेल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, सर्वेश चौहान, इकरार अहमद मौजूद रहे।