मृतक की फाइल फोटो व जानकारी देते थाना प्रभारी
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले की सीमा से सटे नयागांव थाना अंतर्गत आरोग्यधाम के पीछे नई बस्ती में कजली महोत्सव के दौरान ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। आरोपी भाग निकला। पुलिस टीम ने सड़क पर पड़े युवक को जानकी कुुंड अस्पताल पहुंचाया।
यहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर चार युवकों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है। रक्षाबंधन के दिन सोमवार शाम आरोग्यधाम के पीछे की बस्ती में प्रशासन की अनुमति के बिना लोग कजली महोत्सव मना रहे थे।
महिलाओं और बच्चों समेत एक सैकड़ा लोग डीजे पर डांस करते हुए मंदाकिनी घाट की ओर कजली विसर्जन करने आ रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि डांस के दौरान कुछ युवक महिलाओं व युवतियों के बीच जबरन घुस रहे थे। इसे लेकर महिलाओं ने आपत्ति की।