प्रेमजाल में फंसा कर किशोरी को सऊदी अरब ले जा रहे बाइक मिस्त्री को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी सूचना मिलने पर यूपी के कन्नौज जिले की पुलिस युवक और किशोरी को दिल्ली से थाने ले आई है। पुलिस मानव तस्करी के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव सुखी निवासी सद्दाम पुत्र सलीम बाइक मिस्त्री है। वह उमर्दा कस्बे में बाइक रिपेयरिंग की दुकान किए है। तीन मई को सद्दाम प्रेम-प्रसंग में फंसाकर एक 17 वर्षीय किशोरी को अपने साथ ले गया। सद्दाम के कहने पर किशोरी घर से दो लाख के जेवर और नगदी भी ले गई। किशोरी के पिता ने सद्दाम के खिलाफ बहला-फुसला कर बेटी को ले जाने का मुकदमा इंदरगढ़ थाने में दर्ज कराया था। चार मई को किशोरी को सद्दाम इटावा होते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ले गया। यहां से किशोरी को सऊदी अरब ले जाने की तैयारी में था।