झींझक। यूजीसी कानून के विरोध में रविवार को कस्बे में सामान्य वर्ग के युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने प्रमुख मार्गों पर नारेबाजी करते हुए सरकार से कानून को वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना था कि प्रस्तावित यूजीसी कानून से उच्च शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता समाप्त हो जाएगी। जिसका सीधा असर छात्रों के भविष्य पर पड़ेगा। उनका आरोप है कि बिना व्यापक विमर्श के शिक्षा व्यवस्था में बदलाव करना छात्रहित के विरुद्ध है। युवाओं ने सरकार से छात्रहित में निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सभी वर्गों की सहमति आवश्यक है। चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन पर विवश होना पड़ेगा। प्रदर्शन में सुबोध दुबे, राकेश गुप्ता, पप्पू दुबे, लालू सिंह, राम शुक्ला, राहुल दुबे,सतवीर जादौन, सुशील सक्सेना, गोलू तिवारी, विशाल गुप्ता, विकास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।