फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फसल नष्ट करने का विरोध करने पर युवक व उसके परिजन को पीटा

Mon, 26 Jan 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के अपौना में सरसों की फसल में बकरियां चराने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने किसान के घर में घुसकर मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अपौना निवासी लाखन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 22 जनवरी की शाम चार बजे के करीब गांव के रोहित सिंह उसके खेत में खड़ी सरसों की फसल में बकरियां चरा रहे थे। इससे उनके खेत की काफी फसल नष्ट हो गई। उसने बकरियां चराने का वीडियो बनाकर आरोपी के घर पर उल्हाना दिया। इसके बाद रात 8:30 बजे के करीब आरोपी रोहित सिंह, उसके चाचा विनय प्रताप सिंह, इनका लड़का पवन सिंह व इनके पारिवारिक तेज बहादुर सिंह, अजीत सिंह व चार अन्य लोग शराब के नशे में धुत होकर उसके दरवाजे पर आए और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपी उसे पकड़ कर घर में ले गए और मारपीट करने लगे। शोर सुन बचाने आए परिजन के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इससे वह व उसके परिजन घायल हो गए। रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें