यूथ ओलंपिक गेम्स के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण पत्र देते संघ के सचिव रजत आदित्य
- फोटो : संगठन
कानपुर। शहर में 12 जुलाई से होने जा रहे यूथ ओलंपिक गेम्स के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजेताओं को पुरस्कृत कर सकते हैं। इसके लिए शुक्रवार को कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव रजत आदित्य दीक्षित ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
बैठक में यूथ ओलंपिक गेम्स के आयोजन के संबंध में चर्चा हुई। सचिव के अनुसार मुख्यमंत्री ने समापन समारोह में उपस्थित रहने का वादा किया है। समापन समारोह 21 जुलाई को टीएसएच में होगा।
वहीं, दस दिवसीय खेल महोत्सव में खेलमंत्री के अलावा ओलंपियन योगेश्वर दत्त व अन्य खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जो विजेता खिलाड़ियों और आयोजक स्कूलों को सम्मानित करेंगे। गेम्स में यूपी, आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।