फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्राहक बनकर आया युवक मंगलसूत्र चुरा कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फीलखाना के बिरहाना रोड स्थित ज्वैलरी शोरूम में बुधवार को ग्राहक बनकर आया युवक पलक झपकते ही मंगलसूत्र चोरी कर भाग निकला। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

शुक्लागंज गंगाघाट निवासी आदित्य कुशवाहा बिरहाना रोड स्थित कल्याण ज्वैलर्स में मैनेजर हैं। आदित्य के अनुसार बुधवार शाम शोरूम में दो महिलाएं ज्वैलरी खरीदने आई थीं। कुछ देर बाद एक युवक बाहर से आया और महिलाओं के पास बैठ गया। उन्हें लगा कि वह महिलाओं के साथ है। इस बीच सेल्समेन रामू पीछे मुड़कर ज्वैलरी दिखाने के लिए बॉक्स उठा रहा था, तभी मौका पाकर युवक ने मंगलसूत्र चोरी कर लिया। जब स्टॉक चेक किया तो 25 ग्राम का 22 कैरेट का मंगलसूत्र
गायब
था। जब महिलाओं से युवक के बारे पूछा तो उन्होंने साथ में न होने की बात कही। इस पर उन्होंने सीसीटीवी चेक किया तो युवक चोरी करते कैद हो गया। थाना प्रभारी फीलखाना रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें