फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू से लौट रहा युवक ट्रेन से लापता, रेलवे मंत्रालय को ट्वीट से मची खलबली

Wed, 20 Sep 2017 12:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर शारदा नगर इलाके का रहने वाला है शांतनु द्विवेदी
विज्ञापन
बंगलूरू से कानपुर आ रहा युवक लापता हो गया। परेशान परिजनों ने मंगलवार को एसपी ऑफिस और ट्वीट के जरिए शिकायत की है। कानपुर शारदा नगर निवासी बृज कुमार द्विवेदी का बेटा शांतनु (27) बंगलूरू में सिन कंपनी में स्टोर इंचार्ज है।  
विज्ञापन
परिवार में मां शशि और दो बहनें हैं। शांतनु 16 सितंबर की रात को कर्नाटका संपर्क क्रांति से कानपुर आने के लिए बैठा था। उसने अगले दिन सुबह 9.30 बजे फोन से परिजनों को बात की। इसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।   बहन प्रीती ने बताया कि उसका मोबाइल चालू है, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा है। वह आनलाइन भी नहीं आया है। इससे उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। उसका झांसी तक का रिजर्वेशन था। परेशान परिजन झांसी स्टेशन पहुंचे, लेकिन वह ट्रेन में नहीं था। पिता ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए एसपी ऑफिस में शिकायत की है। वहीं, बहन ने डीजीपी को ट्वीट कर भाई का पता लगाने की गुहार लगाई है। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें