फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: कन्नौज में बच्चों को धमका कर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म

Sun, 27 Oct 2024 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: घर पर सास व बच्चों के साथ रह रही महिला संग दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पति गैर जनपद के विकास प्राधिकरण में कार्यरत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी कर्मचारी की पत्नी के साथ युवक ने हैवानियत की। आरोप है कि युवक ने बच्चों को धमका कर उनकी मां के साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़िता का पति गैर जनपद के एक विकास प्राधिकरण में कार्यरत है। महिला घर पर सास व बच्चों के साथ रह रही है। पीड़िता ने बताया कि 17 अक्तूबर को मोहल्ले का ही एक युवक घर में घुस आया और मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन


उसने बच्चों को धमकाकर एक कमरे में बंद कर दिया और दूसरे कमरे में उसे खींचकर ले गया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि पुलिस या अन्य को बताया तो बच्चों को भी जान से मार दिया जाएगा। डर के कारण उसने शिकायत नहीं की। 26 अक्तूबर को भी आरोपी आया और उसी तरह बच्चों को धमकाते हुए उसे कमरे में खींचने लगा।
Trending Videos
विज्ञापन

तभी सास के आने से आरोपी भाग गया। पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल की और पुलिस को सूचना दी। मोहल्ले में पहुंची पुलिस काफी देर तक आरोपी की तलाश करती रही, लेकिन वह नहीं मिला। घटना की जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पीड़िता ने घटना की तहरीर दी है। एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि छिबरामऊ कोतवाल को घटना की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें