फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में युवक की मौत पर रोड जाम कर हंगामा किया

विज्ञापन
्रामीणो को समझाते एसडीएम रमेश कुमार। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। नया पुरवा के पास मंगलवार को हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों के पहुंचने के पहले पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचा दिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने रसूलाबाद रोड पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक परिजन हंगामा करते रहे। एसडीएम के समझाने पर शांत हुए। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

गजानिवादा गांव के रहने वाले किसान छोटेलाल का बेटा अभिषेक (18) मंगलवार दोपहर कस्बा शिवली से बाइक में खाद व गेहूं के बीज की बोरी लादकर घर जा रहा था। रसूलाबाद रोड में नयापुरवा गांव पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे। इस बीच पुलिस ने सीएचसी भेज दिया। बिना परिजनों के पहुंचे शव हटाने से ग्रामीण भड़क गए। सड़क पर जाम लगा दिया। काफी वाहन दूसरे रास्तों से घूमकर निकल गए।
सूचना पर शिवली, रसूलाबाद, रूरा थाने का फोर्स पहुंचा। सूचना पर एसडीएम रमेश कुमार कमिश्नर के साथ बैठक बीच में छोड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा देकर जाम खुलवाया। करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। दरोगा नियाज हैदर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

सीएचसी पहुंचने से पहले हो गई थी मौत
शिवली चिकित्सा अधीक्षक पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि युवक जब अस्पताल लाया गया, तब उसकी मौत हो चुकी थी। महिलाएं बार बार शव दिखाने की मांग पुलिस से करती रहीं।
गर्मियों में होने वाली थी शादी
पिता छोटे लाल ने बताया कि अभिषेक अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी शादी की बात चल रही थी। गर्मी में शादी होना तय था। अभी तारीख तय नहीं हुई थी। हादसे से मां निर्मला, बहन खुशी व छोटे भाई सचिन व जतिन रो रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें