शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में गला रेतकर हत्या करने का अंदेशा है। जब पोस्टमार्टम होगा तब मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटना स्थल की स्थित देखकर लग रहा है कि युवक को लाकर यहीं हत्या की गई है।
बांदा से मिला कनेक्शन
मृतक ग्रे रंग की शर्ट, नीला चेकदार स्वेटर और डार्क नीली पैंट पहने हुए है। पुलिस ने जब कपड़ों की तलाशी ली, तो उसके जेब में मुन्नीलाल संस बांदा दवा की दुकान का पर्चा मिला। इस पर दिलीप नाम और उम्र 24 वर्ष लिखी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष लग रही है। मृतक दिलीप ही है या कोई और, ये तभी पता चल सकेगा, जब उसकी शिनाख्त हो जाएगी।
मारा-पीटा और कई मीटर तक घसीटा
घटनास्थल पर करीब बीस मीटर तक खून के निशान मिले। फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक मारते वक्त युवक को घसीटा गया। उसने भी संघर्ष किया। उसके चेहरे व गर्दन पर धारदार हथियार से वार पर वार किए गए हैं। इससे आशंका है कि हत्यारों का मकसद सिर्फ और हत्या करना था। नृशंसता से हत्या करने के पीछे रंजिश या आशनाई वजह हो सकती है।
मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी हैं। आसपास रहने वालों से पूछताछ भी की गई है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द वारदात की तह तक पहुंचेंगे। -प्रमोद कुमार, डीसीपी साउथ