औरैया जिले के अजीतमल में ग्राम चपटा में सुघर सिंह के घर में कूदे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक शालू भदौरिया अपने मामा के घर रहता था। पिता फौज में थे। बचपन में पिता की मौत हो गई थी।
युवक के घर में कूदने के बाद पति-पत्नी व युवक में जमकर मारपीट हुई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तीनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने शालू को मृत घोषित कर दिया।