फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अचेत मिले युवक की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। अचेत अवस्था में शनिवार देर रात एक युवक इकदिल क्षेत्र में गांव चांदनपुर के पास पड़ा मिला। पुलिस उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी देर रात मौत हो गई। परिजनों ने युवक की मारपीट करके हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

युवक की पहचान विशाल (28) निवासी मोहल्ला महेरा चुंगी अड्डा श्याम लाल थाना फ्रेंड्स कालोनी के रूप में की। युवक की मौत होने पर पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के छोटे भाई विजय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि युवक गांव कोठी चांदनपुर में अपने दोस्त के घर आया था और किसी बात पर वाद विवाद होने पर कुछ लोगों ने इसे पीट दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें