फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रैक पर घायल मिले युवक की मौत, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोल चौराहे के पास रेलवे ट्रैक पर घायल मिले नगर निगम के आउटसोर्सिंग चालक अमन वाल्मीकि (24) की रविवार को हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने प्रेम प्रसंग के विरोध में इलाके की एक किशोरी के पिता व अन्य पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगा चौकी का घेराव किया। एसीपी कर्नलगंज व सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंच गया। कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया गया।
विज्ञापन

कर्नलगंज के नयापुरवा निवासी किशोर वाल्मीकि के परिवार में पत्नी सीमा और इकलौता बेटा अमन था। किशोर ने पुलिस को बताया कि अमन और इलाके की किशोरी के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। किशोरी के पिता विकास भवन में एक अधिकारी की गाड़ी चलाते हैं। किशोरी के परिजन प्रेम संबंध का विरोध जता रहे थे। किशोर के अनुसार उन्होंने भी अमन को लड़की से दूर रहने के लिए कहा था। इधर नवरात्र में किशोरी चोरी छिपे अमन के साथ घूमने निकल गई थी। इसकी जानकारी होने पर 22 अक्तूबर को किशोरी के चाचा और पिता ने घर पर आकर धमकाया। पुलिस से भी शिकायत कर दी।
23 अक्तूबर को दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलाया गया। किशोर के मुताबिक शनिवार सुबह अमन काम पर गया था। दोपहर को ईदगाह चौकी पुलिस घर आई। किशोर ने अमन को कॉल कर घर बुलाया। इसी के कुछ देर बाद से अमन का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। शनिवार शाम को अमन रेलवे ट्रैक पर मरणासन्न हालत में पड़ा मिला था। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत चौधरी ने बताया कि जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन ने हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। जांच कर रिपोर्ट जीआरपी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
हंगामा कर रहे परिजन ने बताया कि किशोरी का पिता बड़े अधिकारियों से संबंध बताकर पूरे परिवार को फंसाने की बात कह धमकाता था। पुलिस भी उन्हीं की सुन रही थी। पुलिस से साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गुहार लगाई थी लेकिन एक न सुनी गई और एकतरफा कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें