फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: रात में परिवार के साथ खाया खाना, सुबह कमरे में झूलती मिली लाश; कानपुर के युवक की मौत से हड़कंप

Thu, 28 May 2026 01:19 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया में बहन के घर आए एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया अपनी बहन के घर आए कानपुर देहात के एक पुताई ठेकेदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सुबह जब परिजनों ने युवक का शव कमरे में झूलता देखा, तो पूरे घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

पांच दिन पहले ही बहन के घर आया था विकास

कानपुर देहात जिले के थाना रसूलाबाद अंतर्गत ग्राम सेऊधुरऊ निवासी मुंशीलाल का 24 वर्षीय बेटा विकास पुताई ठेकेदार का काम करता था। विकास पांच दिन पहले ही औरैया में रहने वाली अपनी बहन राधा और जीजा नरेंद्र राजपूत के घर आया हुआ था। बहन के घर में भाई के आने से सभी लोग बेहद खुश थे और उसकी खूब खातिरदारी की जा रही थी।

रात में सबके साथ खाया खाना, सुबह कमरे में मिला शव

परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात विकास बिल्कुल सामान्य दिख रहा था। उसने पूरे परिवार के साथ बैठकर बेहद खुशनुमा माहौल में रात का खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया। लेकिन देर रात किसी समय उसने कमरे के अंदर अज्ञात कारणों से फंदे से लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक विकास के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की से झांककर देखने पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई; अंदर विकास का शव फंदे पर लटका हुआ था।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, जांच में जुटी पुलिस

बदहवास परिजन आनन-फानन में फंदा काटकर विकास को नीचे लाए और तुरंत जिला अस्पताल लेकर भागे। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। भाई की मौत की खबर सुनते ही बहन राधा और अस्पताल पहुंचे माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल और मौका-ए-वारदात पर पहुंची।

विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल राजकुमार सिंह के अनुसार युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन आत्मघाती कदम उठाने के पीछे का असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह और आगे की स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें