फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेले में युवाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बृजेंद्र स्वरूप पार्क में 26 से 30 नवंबर तक होने वाले हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों के लिए रविवार को प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसमें मेले को युवाओं के अनुकूल बनाने के साथ संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने पर जोर दिया गया। तय किया गया कि मेले के अधिकतर सत्र युवाओं के मार्गदर्शन पर केंद्रित होंगे और विभिन्न आयोजनों की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम रील्स के जरिये प्रचार शुरू करने पर भी चर्चा हुई। मेले में जनसांख्यिकी से जुड़े आंकड़ों की प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें देर से विवाह, घटती जन्मदर और इनसे होने वाले प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। संगठन की छह थीमों पर आधारित प्रेरणादायक लघु फिल्मों का प्रदर्शन होगा। सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली आध्यात्मिक व सामाजिक विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यशाला में राष्ट्रीय संयोजक गुणवंत सिंह कोठारी, उत्तर भारत मेला संयोजक सोमकांत शर्मा, प्रांत प्रचारक श्रीराम, प्रांत संघ चालक भवानी भीख, सीएसजेएमयू के कुलपति डॉ. विनय पाठक, डॉ. वंदना पाठक, नीतू सिंह, मेला समिति अध्यक्ष राजकुमार लोहिया, उपाध्यक्ष सुधींद्र जैन, नवेंद्रु, डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. उमेश पालीवाल आदि शामिल रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें