फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: गंगा में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ नहाते समय हुआ हादसा

Sat, 25 Apr 2026 05:28 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के कटरी धर्मपुर गांव के पास गंगा नदी में मछली पकड़ने गए दोस्तों के साथ एक युवक की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मोहल्ला कटरा बक्शी निवासी 23 वर्षीय बिलाल अपने चार अन्य साथियों के साथ गंगा किनारे मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए नदी में उतरा, लेकिन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह नजरों से ओझल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी देर तक खोजबीन के बाद युवक को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना परिजनों को दी गई तो घर में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा में इस स्थान पर अचानक गहराई बढ़ जाती है, जिससे इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें